प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में देश विकास के पथ पर सवार: वेदपाल

आरकेएसडी पीजी कालेज में भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर एक विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 09:16 PM (IST)

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में देश विकास के पथ पर सवार: वेदपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में देश विकास के पथ पर सवार: वेदपाल

कैथल (वि) : आरकेएसडी पीजी कालेज में भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर एक विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने की। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश गर्ग नौच रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। कार्यक्रम संयोजक सुरेश गर्ग नौच ने मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। एडवोकेट वेदपाल ने प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। वे स्वतंत्र भारत के 15वें प्रधानमंत्री हैं व इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृह राज्य गुजरात के वड़ोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत हासिल की। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमंत्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमंत्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में देश विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। इस मौके पर हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र, मनीष कठवाड़, सुभाष ह•ावाना, जसवंत पठानियां, कुलवंत बाजीगर, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, कृष्ण पिलनी, सुरेश क्योड़क, वीना सेठी, ज्योति सैनी, आदित्य भारद्वाज, रमनदीप कौर, रमेश गुप्त मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी