अब यमुना नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, उप्र व हरियाणा की आवाजाही बाधित

यमुनानदी में अचानक छोड़े गए पानी के बहाव के कारण गुमथला घाट पर आवाजाही के लिए बनाया गया अस्थाई पुल के पाइप पानी में बह गए है। घाट के ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पुल के बहने से हरियाणा व उप्र के बीच ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आवाजाही भी बंद हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jun 2018 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jun 2018 11:27 PM (IST)
अब यमुना नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, उप्र व हरियाणा की आवाजाही बाधित
अब यमुना नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, उप्र व हरियाणा की आवाजाही बाधित

संवाद सहयोगी, रादौर : यमुनानदी में अचानक छोड़े गए पानी के बहाव के कारण गुमथला घाट पर आवाजाही के लिए बनाया गया अस्थाई पुल के पाइप पानी में बह गए है। घाट के ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पुल के बहने से हरियाणा व उप्र के बीच ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आवाजाही भी बंद हो गई है।

गुमथला घाट के ठेकेदार ऋषिपाल दोहली ने बताया कि वीरवार को यमुना नहर में छोड़े गए पानी से उनका पाइपों से बनाया गया पुल बह गया है। जिससे उन्हें लगभग पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पानी बढ़ने से अस्थाई पुल से आवागमन रूकने से भी उन्हें नुकसान उठाना पड रहा है। अस्थाई पुल के माध्यम से ही हरियाणा व उप्र के लोग एक दूसरे के क्षेत्र में आ जा सकते हैं।

क्षेत्र के लोगों की हजारों एकड़ कृषि योग्य जीमन यमुना नदी के पार है। ऐसे में क्षेत्र के किसान पानी कम होने पर ही अस्थाई पुल के ठीक होने की हालत में ही पार जा सकते हैं।उन्हें यमुनानदी में पानी छोड़े जाने की पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। यदि उनके पास सूचना होती तो वह अस्थाई पुल के पाइपों को बाहर निकाल सकते थे। इनसेट

हथनी कुंड बैराज से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7:30 बजे जल स्तर 4500 क्यूसेक था। हालांकि एक दिन नौ हजार क्यूसेक पानी था। पानी की उपलब्धता के अनुसार 2500 क्यूसेक पानी उप्र, 5600 क्यूसेक हरियाणा0 881 दिल्ली और 352 क्यूसेक पानी यमुना के अस्तित्व को बचाने लिए छोड़ा जाता है। कुछ लोगों का कहना है कि यमुना में अधिक गहराई तक खनन के कारण जल स्तर बढ़ा है। यही पानी पुल के बहाव का कारण बना है। ¨सचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हथनीकुंड से यमुना में पानी नहीं छोड़ा गया है। बरसात के कारण नदी में पानी बढ़ा होगा। क्योंकि यमुना में अन्य सहायक नदियां भी गिरती हैं। इनसेट

एक दिन बहा था मंडोली गागट में बना पुल

बुधवार को सोम नदी में पानी के बहाव के कारण मंडोली गग्गड़ गांव में पुल बह गया। इस दौरान यहां डंपर फंस गया था। ड्राइवर को किसी तरह मजदूरों ने बाहर निकाला। मगर डंपर बीच मझधार में फंस गया।

इनसेट

पुल बहने का एक तर्क ये भी

जमींदार बिरमजीत ¨सह का कहना है कि यमुना पर अस्थाई पुल बना हुआ है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पाइप रेत में धंस जाते हैं और धीरे-धीरे पानी के कटाव के कारण पुल बह जाता है।

chat bot
आपका साथी