छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मंगलवार से महिला थाना की ओर से जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान में महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी ने पुलिस की ओर से शुरू की गई बेटी पढ़ाओ और बेटा समझाओ मुहिम के तहत शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 09:00 AM (IST)
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, कैथल :

शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मंगलवार से महिला थाना की ओर से जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान में महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी ने पुलिस की ओर से शुरू की गई बेटी पढ़ाओ और बेटा समझाओ मुहिम के तहत शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।

इसी कड़ी में बड़ी देवी मंदिर में स्थित एक निजी कोचिग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जहां छात्राओं को जागरूक किया गया, वहीं छात्रों को भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी ने बताया कि एसपी शंशाक कुमार सावन के आदेशों पर महिला थाना की ओर से बेटी पढ़ाओ, बेटा समझाओ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसमें छात्राओं को कानूनी जानकारी के साथ उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। नन्ही देवी ने बताया कि छात्र हो या छात्रा उनकी छोटी सी गलती पर उनके स्वजनों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है, यहां तक की कई बार घर तक उजड़ जाते हैं। इसलिए हमें कानून पूरी जानकारी रखकर कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे स्वजनों को कोई हानि हो। इस मौके पर दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज बबीता रानी, सेंटर संचालक सचिन बतरा, मोनिया, ज्योति, नन्हों देवी मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी