आरोही स्कूल के छात्रों ने देखा चुनाव का लाइव अपडेट

आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा में 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर एक अनोखा प्रयोग किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 10:15 AM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 10:15 AM (IST)
आरोही स्कूल के छात्रों ने देखा  चुनाव का लाइव अपडेट
आरोही स्कूल के छात्रों ने देखा चुनाव का लाइव अपडेट

संवाद सहयोगी, कलायत: आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा में 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर एक अनोखा प्रयोग किया गया। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक जितेंद्र राठौड़ के मार्गदर्शन में स्कूल कि कम्प्यूटर लैब को एक दिन के लिए आरोही न्यूज कक्ष में बदल दिया गया। स्कूल प्राचार्य डॉ. अश्विनी मंगला ने इसे एक अनूठा प्रयोग बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की राजनीति समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि कक्ष में सारा कार्य बच्चे स्वयं करते हैं तो उनको व्यावहारिक अनुभव भी होता है। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक जितेंद्र राठौड़ ने विस्तार पूर्वक बताया कि रूम में एक बड़ा डिजिटल बोर्ड लगाया गया था जिस पर नैशनल चैनल लाइव चल रहा था। इसके अलावा हरियाणा की 10 सीटों के लिए एक ग्रीन बोर्ड लगाया गया था जिस पर ताजा जानकारी अपडेट की जा रही थी। साथ मे एक सफेद बोर्ड भी लगाया गया था जिसमें राष्ट्रीय स्तर की चर्चित सीटों कि जानकारी दी जा रही थी। इसके साथ 4 और भी कंम्प्यूटर वर्किंग में थे जिनमें से क्रमश: पहला चुनाव आयोग की साइट से जुड़ा था, दूसरा हरियाणा के एक लोकल न्यूज चैनल से, तीसरा दक्षिण भारत के लोकल चैनल से और चौथा उत्तर भारत के लोकल चैनल से जुड़ा था। उक्त सभी पर पल पल की जानकारी को दोनों बोर्डो पर अपडेट किया जा रहा था इस कार्यक्रम कि विशेषता ये रही कि इसमें विश्लेषक भी बच्चे थे और एक्सपर्ट टीम में भी बच्चे थे। इस दौरान प्राध्यापिका गीतू गुप्ता, सुमिता शर्मा, सोनल कंसल ने भी आरोही न्यूज रूम का अवलोकन किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी