राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी के लिए ट्रायल कल

हरियाणा राज्य कबड्डी संघ की ओर से राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 13 अक्टूबर को गांव महारा जिला सोनीपत में कराई जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जाट कॉलेज मैदान में जिला स्तर पर खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल में चयनित किए गए खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 09:11 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 09:11 AM (IST)
राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी के लिए ट्रायल कल
राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी के लिए ट्रायल कल

जासं, कैथल : हरियाणा राज्य कबड्डी संघ की ओर से राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 13 अक्टूबर को गांव महारा जिला सोनीपत में कराई जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जाट कॉलेज मैदान में जिला स्तर पर खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल में चयनित किए गए खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह जानकारी जिला कबड्डी संघ के सचिव संदीप ने दी। प्रतियोगिता के लिए लड़कों का भारवर्ग 70 किलो व लड़कियों का भारवर्ग 65 किलो होगा। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड व फोटो लेकर स्टेडियम में पहुंचे।

chat bot
आपका साथी