राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा को लेकर एसडीएम नवीन कुमार ने किया औचक निरीक्षण

गुहला-चीका(वि) शिक्षा परियोजना के तहत चीका क्षेत्र के भी स्कूलों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 05:54 PM (IST)
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा को लेकर एसडीएम नवीन कुमार ने किया औचक निरीक्षण
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा को लेकर एसडीएम नवीन कुमार ने किया औचक निरीक्षण

गुहला-चीका(वि) : शिक्षा परियोजना के तहत चीका क्षेत्र के भी स्कूलों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा आयोजित की गई। यह सर्वेक्षण तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों का गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान विषयों पर किया गया। था। परीक्षा को लेकर चीका के एसडीएम नवीन कुमार ने कई स्कूलों में पहुंच निरीक्षण किया। इसमें सेंट जेवियर स्कूल चीका, आदर्श निकेतन स्कूल चीका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली, सीवन पब्लिक स्कूल सीवन, डीएवी स्कूल सीवन सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि हर तीन साल में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) द्वारा आयोजित किया जाता है। अंतिम बार ये सर्वेक्षण 2017 में हुआ था। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब कोरोना के घटते मामलो को देख ये सर्वेक्षण किया जा रहा है। पहली बार निजी स्कूलों को एनएएस में ग्रेड 3,5 और 8 कक्षा के लिए शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी