राइस मिलरों ने मानी मंडी में आढतियों की मंडी फर्राट पंखा न लगाने की मांग

जागरण संवाददाता, कैथल : नई अनाज मंडी में दो दिनों से 1509 की खरीद नहीं हो रही नई अनाज मंडी में दो दिनों से 1509 की खरीद नहीं हो रही है। किसान धान लेकर मंडियों में बैठने पर मजबूर हैं। आढ़तियों ने तीन दिन पहले मंडी में बैठक कर फैसला लिया था कि वे सीजन के दौरान फर्राटा पंखा नहीं लगाएंगे। इस फैसले को लेकर राइस मिलरों ने एतराज जताते हुए धान खरीदने से इंकार कर दिया है। बृहस्पतिवार को मंडी में दोनों पक्षों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 11:46 PM (IST)
राइस मिलरों ने मानी मंडी में आढतियों  की मंडी फर्राट पंखा न लगाने की मांग
राइस मिलरों ने मानी मंडी में आढतियों की मंडी फर्राट पंखा न लगाने की मांग

जागरण संवाददाता, कैथल :

नई अनाज मंडी में दो दिनों से 1509 की खरीद नहीं हो रही है। किसान धान लेकर मंडियों में बैठने पर मजबूर हैं। आढ़तियों ने तीन दिन पहले मंडी में बैठक कर फैसला लिया था कि वे सीजन के दौरान फर्राटा पंखा नहीं लगाएंगे। इस फैसले को लेकर राइस मिलरों ने एतराज जताते हुए धान खरीदने से इंकार कर दिया है। बृहस्पतिवार को मंडी में दोनों पक्षों की बैठक हुई।

आढ़तियों ने राइस मिलरों की इस मांग को मान लिया, लेकिन राइस मिलरों का कहना है कि वे सभी राइस मिलरों के बीच इस समझौते को रखेंगे। इसके बाद जो फैसला लिया जिसका उस अनुसार काम होगा। धान का सीजन शुरू हो गया है। तीन दिनों से 1509 धान लेकर किसान मंडियों में आ रहे हैं। जहां पहले दिन 395 ¨क्वटल के करीब धान बिकी थी, वहीं बुधवार को खरीद नहीं हुई। मार्केट कमेटी के अधिकारी भी बरसात के कारण नमी होने का बहाना बनाते रहे। आढ़तियों के फैसले को लेकर राइस मिलर मंडी में नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार को कई ढेरी मंडी में नजर आई। एक किसान ने बताया कि दो दिनों से धान लेकर बैठा हूं, लेकिन खरीद नहीं हो रही है।

बाक्स-

15 सितंबर के बाद आवक बढ़ेगी

धान सीजन को लेकर किसानों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार शाम को हुई बरसात के बाद एक या दो दिन फिर से धान कटाई का कार्य प्रभावित हो गया। किसानों ने बताया कि मौसम साफ होते ही मंडियों में आवक तेज हो जाएगी।

बाक्स-

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि आढ़तियों व राइस मिलरों की बैठक हुई थी। चर्चा के बाद जो भी मांग थी उसे मान लिया है। राइस मिलरों ने शुक्रवार से मंडी में खरीद करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी