मांगों की अनदेखी पर रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने ब्लॉक कैथल प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में मांगों को लेकर धरना दिया। इसका संचालन बलवंत ¨सह जाटान ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 10:43 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 10:43 AM (IST)
मांगों की अनदेखी पर रिटायर्ड  कर्मचारियों ने दिया धरना
मांगों की अनदेखी पर रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, कैथल :

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने ब्लॉक कैथल प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में मांगों को लेकर धरना दिया। इसका संचालन बलवंत ¨सह जाटान ने किया।

जिला प्रधान धूप ¨सह सिरोही ने बताया कि हरियाणा सरकार बुजुर्गों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। बार-बार मांग पत्र देने के बावजूद मांगों की अनदेखी कर रही है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन संशोधित नहीं की जा रही, बल्कि उसे ऑनलाइन के नाम पर रोक दिया गया है। बोर्ड, निगम व विभागों के रिटायर्ड कर्मी यह धरना कल भी देंगे। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। प्रांतीय प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि जिन मांगों पर मुख्यमंत्री से बातचीत में सहमति बनी थी, उन्हें भी लागू नहीं किया जा रहा है। बॉक्स

ये रही कर्मचारियों की मांगें :

शर्मा ने मांग की कि सभी कर्मचारियों की पेंशन तुरंत संशोधित की जाए, मेडिकल भत्ता 3000 रुपये मासिक लागू किया जाए, आयु बढ़ने के साथ पेंशन बढ़ाई जाए, फैमिली पेंशनर को भी एलटीसी की सुविधा दी जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए व पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए। इस अवसर पर सुल्तान ¨सह, बीरबल, महेंद्र ¨सह, ओमप्रकाश, हुकम ¨सह, अजमेर ¨सह, ओमप्रकाश व मौजूद थे। -------------

chat bot
आपका साथी