रामकुमार बने वाल्मीकि संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पूंडरी: हरियाणा वाल्मीकि संघर्ष समिति की बैठक पूंडरी के गांव डीग में हुइ

By Edited By: Publish:Mon, 09 Jan 2017 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 09 Jan 2017 12:09 AM (IST)
रामकुमार बने वाल्मीकि  संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पूंडरी: हरियाणा वाल्मीकि संघर्ष समिति की बैठक पूंडरी के गांव डीग में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकलां वाल्मीकि ने की। बैठक के दौरान रामकुमार वाल्मीकि को हरियाणा वाल्मीकि संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष चुने जाने पर स्वागत किया गया। इसके लिए जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया।

गांव डीग के ग्रामीणों ने उपाध्यक्ष रामकुमार वाल्मीकि का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकलां ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार, गरीबों को रहने के लिए मकान व मनरेगा जैसी योजनाओं पर ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहिए ताकि गरीब मजदूरों को उनका हक मिल सके। इस मौके पर विजयपाल, बलवान, अनिल, अजमेर, केहर ¨सह, हंसाराम व राजेंद्र रोहड़ा सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी