राज्य एवं जिला स्तर पर किया जाएगा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित : उपायुक्त

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित करने के लिए प्रगतिशील किसान योजना चलाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 06:14 PM (IST)
राज्य एवं जिला स्तर पर किया जाएगा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित : उपायुक्त
राज्य एवं जिला स्तर पर किया जाएगा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित : उपायुक्त

कैथल (वि.) : उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य है कि प्रगतिशील किसान अन्य किसानों को सर्वोत्तम एवं नवीनतम कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें। उपायुक्त ने बताया कि कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों व टिकाऊ कृषि जैसी नवीनतम तकनीक को अपनाने वाले किसानों को इस योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रगतिशील किसान मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत पुरस्कार प्राप्त करने के लिए 30 जनवरी 2022 तक कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील किसानों को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रुप में पांच लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो किसानों को तीन-तीन लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए पांच किसानों को एक-एक लाख रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिला स्तर पर भी किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय श्रेणी में सभी 22 जिलों से चार-चार किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रकार जिला स्तर पर सांत्वना पुरस्कार के रूप में 88 किसानों को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुरस्कार चयन के लिए राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक और जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।

chat bot
आपका साथी