बरसात के कारण ढहा गरीब का आशियाना

गांव बालू बिढ़ाण पट्टी में शनिवार को हुई बरसात में आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार का आशियाना ढह गया। प्रभावित सुभाष ने बताया कि उसके पास सिर छिपाने के लिए जो जगह थी वह भी छिन गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 09:54 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 09:54 AM (IST)
बरसात के कारण ढहा गरीब का आशियाना
बरसात के कारण ढहा गरीब का आशियाना

संवाद सहयोगी, कलायत : गांव बालू बिढ़ाण पट्टी में शनिवार को हुई बरसात में आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार का आशियाना ढह गया। प्रभावित सुभाष ने बताया कि उसके पास सिर छिपाने के लिए जो जगह थी वह भी छिन गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान घर के अंदर कोई नहीं था। जरूरत का सारा सामान मलबे में तब्दील हो गया। परिवार को खाने-पीने और रहन-सहन में अब भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मकान की छत गिरने से परिवार पर संकटों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुभाष ने बताया कि परिवार में एक बेटा और एक बेटी के लालन-पालन की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। परिवार के पास आय के कोई साधन नहीं है। दिहाड़ी मजदूरी से परिवार का गुजर बसर चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

chat bot
आपका साथी