जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त, भाजपा नेता सत्ता के नशे में मस्त : दिल्लूराम

गुहला से पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर ने कहा कि जनता महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त हैं पर भाजपा के नेता सता के नशे में मस्त हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 06:18 AM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 06:18 AM (IST)
जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त, भाजपा नेता सत्ता के नशे में मस्त : दिल्लूराम
जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त, भाजपा नेता सत्ता के नशे में मस्त : दिल्लूराम

संवाद सहयोगी, सीवन : गुहला से पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं पर भाजपा के नेता सता के नशे में मस्त हैं। कोरोना जैसी महामारी के कारण प्रदेश व देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हुए हैं। इसके साथ ही महंगाई भी अपने चरम पर है। सरकार जनता के हितों को दरकिनार करते हुए अपने हितों को साधने में लगी है। इस संकट की घड़ी में भी भाजपा नेता सत्ता के नशे में हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री में तो इतना सत्ता का नशा है कि वे अपने अधिकतर कार्यकर्ताओं से तो मिलने का समय देना तो दूर की बात उनसे बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता अब भाजपा से ही तंग आ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह बेरोजगारी पर किए गए वादों को पूरा करे और युवाओं को रोजगार दे, लेकिन इसकी ओर सरकार का कोई ध्यान ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार केवल सोशल मीडिया पर कंट्रोल करके लोगों को गलत तथ्य पेश कर रही है और लोगों को बरगला रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोगिद्र मिढ्डा, राजकुमार वधवा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी