सातवें दिन पदमा सिटी मॉल सिनेमा में चली पद्मावत

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर के पदमा सिटी मॉल स्थित सिनेमा घर में बुधवार को विवादित फिल्म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Feb 2018 12:22 AM (IST) Updated:Thu, 01 Feb 2018 12:22 AM (IST)
सातवें दिन पदमा सिटी मॉल सिनेमा में चली पद्मावत
सातवें दिन पदमा सिटी मॉल सिनेमा में चली पद्मावत

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर के पदमा सिटी मॉल स्थित सिनेमा घर में बुधवार को विवादित फिल्म पद्मावत चलाई गई। 25 जनवरी को पूरे देश में फिल्म रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म पर विवाद होने के कारण कैथल के दोनों सिनेमा घरों में फिल्म नहीं चलाई गई थी। रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा घरों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो जाए। बुधवार को पुलिस सुरक्षा के बीच मॉल में दोपहर तीन बजे फिल्म का पहला शो चलाया गया। हालांकि इस दौरान फिल्म देखने के लिए कम ही दर्शक पहुंचे। सिनेमा मैनेजर ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस सहायता के साथ फिल्म शुरू की गई है। अगर माहौल ठीक रहा तो फिल्म लगातार चलेगी। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस सिनेमा घर के बाहर तैनात रही। वहीं गुहला-चीका स्थित सिनेमा घर में यह फिल्म पहले ही चलाई जा रही है। वहां 24 घंटे पुलिस सहायता दी गई है।

बॉक्स

¨हद सिनेमा में नहीं चली फिल्म :

शहर के ¨हद सिनेमा में पद्मावत नहीं चलाई गई। सिनेमा के मैनेजर नरेश ने बताया कि फिलहाल फिल्म नहीं चलाई जा रही। पदमा सिटी मॉल के सिनेमा घर में फिल्म चलाए जाने की सूचना है अगर माहौल शांत रहा तो वे भी जल्द इस फिल्म को चला सकते हैं।

chat bot
आपका साथी