आउटसोर्सिंग कर्मचारी आज सिविल सर्जन कार्यालय में करेंगे प्रदर्शन

सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने वीरवार को सिविल अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की एक बैठक ली। इस बैठक में ठेका छोड़े जाने पर पहले से काम कर रहे स्वास्थ्य ठेका कर्मियों की एक मई से हाजिरी न लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर सात मई को किए जाने वाले प्रदर्शन पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:33 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:33 AM (IST)
आउटसोर्सिंग कर्मचारी आज सिविल  सर्जन कार्यालय में करेंगे प्रदर्शन
आउटसोर्सिंग कर्मचारी आज सिविल सर्जन कार्यालय में करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल : सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने वीरवार को सिविल अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की एक बैठक ली। इस बैठक में ठेका छोड़े जाने पर पहले से काम कर रहे स्वास्थ्य ठेका कर्मियों की एक मई से हाजिरी न लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर सात मई को किए जाने वाले प्रदर्शन पर चर्चा की गई। एसकेएस की केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण, जिला प्रधान जरनैल सिंह व वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मचारी कोरोना काल में लगातार अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी सेवाएं दे रहे है। परंतु एक मई से नए सिरे से ठेका छोड़े जाने के बाद इन कोरोना योद्धाओं की हाजिरी तक नहीं लगाई जा रही। जो गलत है। वहीं, राजौंद सीएचसी के इंचार्ज द्वारा ठेकेदार से सांठगांठ करके दो कर्मचारियों को हटाया गया है। जिसको लेकर सात मई को सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। यदि फिर भी इन कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर विक्की टांक, रामदेव, कर्मजीत, विकास कारपेंटर, नारायण दास, बेबी रानी मौजूद थी।

नानक सिंह अकालगढ़ युवा किसान मजदूर मोर्चा के बने संयोजक

संस, गुहला-चीका: संयुक्त किसान मोर्चा ब्लाक गुहला की बैठक सतपाल सिंह की अध्यक्षता में गुरुद्वारा साहिब डेरा भाग सिंह के लंगर हाल में हुई। बैठक में धरने प्रदर्शनों को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सतपाल ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया कि प्रत्येक गांव में युवा किसान मजदूर मोर्चा का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से नानक सिंह अकालगढ़ को युवा किसान मजदूर मोर्चा का संयोजक बनाया गया। प्रधान ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इससे किसान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट राकेश खानपुर, अमरेंद्र सिंह नागल, बलविद्र सिंह हरनौला, गुरमन सिंह, बलकार सिंह भूना व राजेंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया।

chat bot
आपका साथी