केवल किताबी ज्ञान से कोई महान नहीं बन सकता : प्रवीन शर्मा

ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसौर में 14वां पारितोषिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। खंड सीवन के बीइओ सुदर्शन शर्मा व डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक आरएल वधवा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। प्रधानाचार्या प्रवीन शर्मा ने स्कूल की शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक उपलब्धियों के बारे में बताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM (IST)
केवल किताबी ज्ञान से कोई महान नहीं बन सकता : प्रवीन शर्मा
केवल किताबी ज्ञान से कोई महान नहीं बन सकता : प्रवीन शर्मा

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसौर में 14वां पारितोषिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। खंड सीवन के बीइओ सुदर्शन शर्मा व डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक आरएल वधवा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। प्रधानाचार्या प्रवीन शर्मा ने स्कूल की शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक उपलब्धियों के बारे में बताया।

सुदर्शन शर्मा ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान हासिल करने से कोई व्यक्ति महान नहीं बन सकता। महान बनने के लिए उस व्यक्ति के मानवीय गुणों का होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भांगडा, गिद्दा, हरियाणवी नाटिका, योगा, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, हरियाणवी नृत्य व गतका का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में खंड व जिला स्तर पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ईश्वर चंद, मिल्खी राम, दुर्गा दास, राम निवास, प्रवीन मौजूद थे।

स्कूल में करवाया सांस्कृतिक कार्यक्रम

संस, गुहला-चीका : एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मंत्रोचारण से ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। नर्सरी के छोटे-छोटे बच्चों ने बम भोले गीत पर सुंदर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्वच्छ भारत, जल संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने पंजाबी भंगड़ा, गिद्दा, कव्वाली की शानदार प्रस्तुती दी।

chat bot
आपका साथी