विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहू ने सास को फर्श पर पटका, टांग की हड्डी टूटी, केस दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM (IST)

सुभाष नगर में एक महिला ने अपनी ही सास से मारपीट करते हुए उसे पक्के फर्श पर पटक दिया। इस ...और पढ़ें

बहू ने सास को फर्श पर पटका, टांग की हड्डी टूटी, केस दर्ज
बहू ने सास को फर्श पर पटका, टांग की हड्डी टूटी, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, कैथल :

सुभाष नगर में एक महिला ने अपनी ही सास से मारपीट करते हुए उसे पक्के फर्श पर पटक दिया। इस कारण महिला को काफी चोट आई। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया।

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी सुनहरी देवी ने आरोप लगाया कि उसका लड़का जो¨गद्र पानीपत के एक बैंक में नौकरी करता था। यहां ड्यूटी के दौरान वह बीमार हो गया। कुछ दिन पहले उसकी बीमारी के चलते मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे। पानीपत से शव कैथल लाया गया। इस दौरान मृतक की पत्नी आशीष व अन्य रिश्तेदार भी साथ थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान उसकी बहू ने उसे गले से पकड़कर पक्के फर्श पर पटक दिया। इस कारण उसकी टांग की हड्डी भी टूट गई। मोहल्ला के लोगों व रिश्तेदारों ने उसे छुड़वाते हुए सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया। घटना चार नवंबर की है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।