खुले दरबार में विधायक लीला राम ने सुनी जन समस्याएं

भाजपा विधायक लीला राम ने शुक्रवार को अपने निवास पर शहर व गांवों से आए भारी संख्या में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निपटाने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 09:08 AM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 09:08 AM (IST)
खुले दरबार में विधायक लीला  राम ने सुनी जन समस्याएं
खुले दरबार में विधायक लीला राम ने सुनी जन समस्याएं

जागरण संवाददाता, कैथल :

भाजपा विधायक लीला राम ने शुक्रवार को अपने निवास पर शहर व गांवों से आए भारी संख्या में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निपटाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में कैथल में विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे और शहर की तर्ज पर हलके के हर गांव में युद्धस्तर पर विकास कार्य होंगे। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी, सरकार का खजाना धन से लबालब भरा पड़ा है। बेरोजगार युवाओं को सरकार योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करवा रही है। पूर्व की सरकारों में फैले भ्रष्टाचार को सरकार ने समाप्त कर इतिहास रचा है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, हरियाणा एक हरियाणवी एक की राह पर चलते हुए हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए का कार्य कर रही है। हरियाणा दिनोंदिन विकास की दौड़ में अग्रसर होता जा रहा है। सरकार की विकासकारी नीतियों का पड़ोसी राज्य भी अनुसरण कर रहे है। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकत्र्ता व शहर व गांव से आए गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी