मीना कुमारी बनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी महिला मोर्चा प्रभारी

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी महिला मोर्चा का कैथल में विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष राजबाला सैनी ने शिरकत की। उन्होंने जिला की कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को जोड़ने की घोषणा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:19 AM (IST)
मीना कुमारी बनी लोकतंत्र सुरक्षा  पार्टी महिला मोर्चा प्रभारी
मीना कुमारी बनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी महिला मोर्चा प्रभारी

जासं, कैथल : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी महिला मोर्चा का कैथल में विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष राजबाला सैनी ने शिरकत की। उन्होंने जिला की कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को जोड़ने की घोषणा की। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति में मीना कुमारी को जिला प्रभारी बनाया गया। साथ ही पार्टी के साथ कई कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया। नव नियुक्त प्रभारी मीना कुमारी ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वे उसका निर्वहन मेहनत व ईमानदारी से करेंगी। इस अवसर पर उनके साथ सैनी सभा के जिला प्रधान धर्मवीर सैनी, कुशल पाल, सुरेंद्र शर्मा, मांगेराम, टेक चंद सैनी, पुरुषोत्तम, नरेश कुमार व सचिन सैनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी