आम चुनाव में मायावती के नेतृत्व में तृतीय मोर्चा की बनेगी सरकार

इनेलो की सरकार में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रहे रामपाल माजरा ने कहा कि वर्ष 2014 में तीसरे मोर्चे का गठन नहीं होने की वजह से देश की जनता ने भाजपा को चुना। अब तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है और आगामी आम चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में ही देश में सरकार बनेगी। माजरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को झूठी और नाकाम सरकार बताया। वे यहां अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 08:04 AM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 08:04 AM (IST)
आम चुनाव में मायावती के नेतृत्व  में तृतीय मोर्चा की बनेगी सरकार
आम चुनाव में मायावती के नेतृत्व में तृतीय मोर्चा की बनेगी सरकार

जागरण संवाददाता, कैथल: इनेलो की सरकार में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रहे रामपाल माजरा ने कहा कि वर्ष 2014 में तीसरे मोर्चे का गठन नहीं होने की वजह से देश की जनता ने भाजपा को चुना। अब तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है और आगामी आम चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में ही देश में सरकार बनेगी। माजरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को झूठी और नाकाम सरकार बताया। वे यहां अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

वे शुक्रवार को इनेलो-बसपा के एसवाईएल व दादूपुर नलवी नहर को लेकर 29 मई के जेल भरो आंदोलन के लिए कई गांवों में लोगों को न्यौता देने पहुंचे। माजरा ने कहा कि जनता कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी थी। तीसरे मोर्चे का गठन न होने की वजह से भाजपा को चुनना देश की जनता की मजबूरी हो गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वह हर नहर के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाएगी, लेकिन किसानों के खेत को पानी दिलवाना तो दूर की बात सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के पक्ष में आने के बाद भी एसवाइएल नहर का अधूरा निर्माण पूरा नहीं करवा पाई।

उन्होंने कहा प्रदेश कि भाजपा सरकार में हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने व पक्के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने की बात कही थी, जो केवल चुनावी वादा निकला। प्रदेश में भ्रष्टाचारियों और गुंडा ताकतों का बोलबाला है। भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में भाजपा कांग्रेस की परंपरा को आगे बढ़ा रही है लेकिन अब जनता बदलाव के मूड में है। माजरा ने कहा कि भाजपा ने किसानों से वादा किया था कि केंद्र में अगर भाजपा सरकार बनती है तो वह फसलों के लागत मूल्य पर 50 फीसदी लाभ देगी। लेकिन लाभ तो दूर की बात है भाजपा सरकार किसानों को सही लागत मूल्य भी नहीं दे पाई।

chat bot
आपका साथी