प्रिस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर

मैंगड़ा गांव में ज्वेलर प्रिस वर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के साले बलराज ने ही दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 09:13 AM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 09:13 AM (IST)
प्रिस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को  लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर
प्रिस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका :

मैंगड़ा गांव में ज्वेलर प्रिस वर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के साले बलराज ने ही दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित मृतक द्वारा उसकी बहन के साथ प्रेम विवाह करने से खफा था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को आज गुहला कोर्ट में पेश दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इन आरोपितों से चार देशी कट्टे व 13 कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी विरेंद्र विज ने चीका पुलिस थाना में वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि गांव भागल के युवक प्रिस वर्मा ने तीन साल पहले गांव नीमवाला जिला कुरुक्षेत्र की युवती सुनीता से प्रेम विवाह किया था। एक माह तक पुलिस सुरक्षा में रहने के बाद प्रिस अपनी पत्नी सुनीता को लेकर अपने गांव भागल में रहने लगा। दोनों के दो बेटियां हैं। प्रिस के साथ लगते गांव मैंगड़ा में ज्वेलर की दुकान कर अपने परिवार का गुजारा करता था। एसपी ने बताया कि प्रिस व सुनीता के इस प्रेम विवाह से सुनीता का परिवार खुश नहीं था, इसी के चलते आरोपित बलराम अपने जीजा प्रिस व उसके परिवार से रंजिश रखने लगा था। एसपी ने बताया इसी रंजिश के चलते आरोपित बलराम ने अपने दो दोस्तों मनोज कुरुक्षेत्र व प्रवीन ढांड को साथ ले मैंगड़ा स्थित प्रिस की दुकान पर जाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपित अपने साथियों सहित फरार हो गया था।

बाक्स- मामले में जांच की जा रही

एसपी ने बताया कि वारदात के बाद से ही डीएसपी गुहला किशोरी लाल व सीआइए गुहला इंचार्ज जय नारायण के नेतृत्व में टीम का गठन किया। मंगलवार रात को पुलिस ने गांव सरदेहड़ी के पास से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में मृतक का साला बलराम उर्फ बिल्लू, प्रवीण कुमार व मनोज शामिल है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में अन्य कितने आरोपित शामिल हैं, इसे लेकर जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि इस हत्याकांड को सुलझाने वाली पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी