महिला की मौत पर भिड़ा ससुराल और मायकापक्ष

जागरण संवाददाता कैथल नागल गांव में शनिवार रात को संदिग्ध हालात में 26 वर्षीय विवाहिता रिपी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 05:40 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:16 AM (IST)
महिला की मौत पर भिड़ा ससुराल और मायकापक्ष
महिला की मौत पर भिड़ा ससुराल और मायकापक्ष

जागरण संवाददाता, कैथल: नागल गांव में शनिवार रात को संदिग्ध हालात में 26 वर्षीय विवाहिता रिपी देवी की मौत हो गई। अस्पताल में मायका और ससुराल के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच दोनों पक्ष भिड़ गए। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए खूब हंगामा हुआ। हाथापाई तक की नौबत आ गई थी, पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शांत किया। दोनों अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में पहुंचे तो वहां विवाद हो गया। पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। ससुराल पक्ष ने विवाहिता को करंट लगने की बात कही तो मायके ने गला दबाने का आरोप लगाया। पहले से कलेश था आपसी रिश्ते में

पंजाब के पातड़ा शहर गांव दुगल खुर्द निवासी नायब ने बताया कि उसकी बहन रिपी देवी की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। विवाह के बाद से दो बेटे बहन के पैदा हुए। आरोप है कि उसका बहनोई गुरप्रीत और ससुराल के अन्य लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मंगलवार की रात को उसकी बहन का गला घोटकर हत्या की गई, लेकिन बाद में करंट लगाकर सामान्य मौत दिखाने का नाटक रचा। सूचना भी कई घंटे बाद दी। ससुराली बोले- पंखे से लगा करंट

नागल गांव निवासी मृतका रिपी के जेठ सुरजीत ने बताया कि मंगलवार रात को उसका बहनोई और बहन घर पर आए थे। वे उनके साथ खाना खा रहे थे। जबकि छोटा भाई गुरप्रीत अपनी पत्नी रिपी के साथ अलग मकान में खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था। फर्राटा पंखा लगा था, नंगा तार होने के कारण फर्राटा में करंट आया था। जब रिपी पंखा को हाथ लगाकर चारपाई की तरफ करने लगी तो करंट ने पकड़ लिया और पंखा उसके ऊपर गिर गया। उसके भाई गुरप्रीत ने उसकी रिपी को बचाने का प्रयास किया तो करंट का झटका उसे भी लगा। करंट लगने से महिला की मौत हुई है। फिर भी ससुराल पक्ष ने जो आरोप लगाए हैं उस लेकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई सहित पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

शिव कुमार सैनी, प्रभारी, सीवन थाना, कैथल

chat bot
आपका साथी