भारतीय संस्कृति दूसरों के लिए जीने की सीख देती : प्रेम गोयल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय नेता प्रेम चंद गोयल ने कहा कि मानव सेवा भारतीय संस्कृति का सार हैं। हमारी परंपराएं हमें अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीने की सीख देती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:25 AM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:25 AM (IST)
भारतीय संस्कृति दूसरों के लिए  जीने की सीख देती : प्रेम गोयल
भारतीय संस्कृति दूसरों के लिए जीने की सीख देती : प्रेम गोयल

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय नेता प्रेम चंद गोयल ने कहा कि मानव सेवा भारतीय संस्कृति का सार हैं। हमारी परंपराएं हमें अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीने की सीख देती हैं। जब हम सभी एक दूसरे का ख्याल रखते हुए दूसरों के लिए जीएंगे तो सबका जीवन सुखमय हो जाएगा। प्रेम चंद गोयल महावीर दल चेरिटेबल अस्पताल चीका में आयोजित आई केयर सेंटर के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संस्था क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाकर सराहनीय काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रीतिपाल जिदल भागल ने की। उन्होंने कहा कि अपने निजी कोष से महावीर दल में शुरू किए गए आई केयर सेंटर के लिए ढाई लाख रुपए की धन राशि भी दी और भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। संस्था के प्रधान सतप्रकाश गर्ग व महासचिव रमेश जिदल ने बताया कि इस मौके पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जगजीत सिंह ने 350 मरीजों की आंखों की जांच की। संस्था ने नेत्र रोगियों को चश्मे व दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। संस्था पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स. हरपाल सिंह, अशोक जिदल, मांगे राम जिदल, रमेश जिदल, विनोद गर्ग, मनी राम गर्ग, श्रवण खट्टर, श्रवण जिदल, डॉ. हंसराज गुप्ता, रजनीश गुप्ता, बलकार जांगड़ा, छज्जू राम गर्ग, राजकुमार गर्ग, पवन जिदल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी