मन की बात में लोगों ने योग्यता के आधार पर दी गई नौकरियों में सरकार को सराहा : लीला राम

भाजपा की तरफ से सभी 90 हलकों में लोगों के मन की बात जानने के लिए चलाई गई रथ यात्रा मंगलवार को 16 गांव कुलतारण, जगदीशपुरा, उझाना, दयोरा, बलवंती,जसवंती, नौच, खुराना, सिरटा, मानस, बाबा लदाना, संगतपुरा व नीमवाला में पहुंची। सभी गांव में इसका स्वागत किया। यात्रा के संयोजक लीलाराम गुर्जर ने कहा कि इस यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा राज में सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 08:07 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 08:07 AM (IST)
मन की बात में लोगों ने योग्यता के आधार पर दी गई नौकरियों में सरकार को सराहा : लीला राम
मन की बात में लोगों ने योग्यता के आधार पर दी गई नौकरियों में सरकार को सराहा : लीला राम

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा की तरफ से सभी 90 हलकों में लोगों के मन की बात जानने के लिए चलाई गई रथ यात्रा मंगलवार को 16 गांव कुलतारण, जगदीशपुरा, उझाना, दयोरा, बलवंती,जसवंती, नौच, खुराना, सिरटा, मानस, बाबा लदाना, संगतपुरा व नीमवाला में पहुंची। सभी गांव में इसका स्वागत किया। यात्रा के संयोजक लीलाराम गुर्जर ने कहा कि इस यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा राज में सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में युवाओं को बिना सिफारिश के योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहा है। पिछली सरकारों में रोजगार रिश्वत लेकर दिया जाता था। जिन युवाओं के पास सिफारिश होती थी उन्हें रोजगार मिलता था। अब भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। रोजगार उसी को मिलेगा जिसमें योग्यता होगी। पुलवामा में हुई आतंकी घटना बारे में कहा कि हमारी बहादुर सेना इसका बदला जरूर लेगी। सेना का मनोबल इस घटना से कम नहीं हुआ है। देश का हर नागरिक सेना को सलाम करता है। इस मौके पर राजपाल तंवर, कृष्ण ढुल, हुकम चंद सैनी, दलेल राठी, सुभाष शर्मा, अशोक रोहिला, रामेश्वर मानस, सत्यवान मेहरा, विजयपाल, रा¨जद्र नौच, ऋषि क्योड़क, मुकेश, मोनी पाडला व सोहन लाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी