लड़कियों की योग स्पर्धा में सारिका व लड़कों में अभिषेक रहा प्रथम

लड़कियों की योग प्रतियोगिता में सारिका व लड़कों में अभिषेक रहा प्रथम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 09:42 AM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 09:42 AM (IST)
लड़कियों की योग स्पर्धा में सारिका व लड़कों में अभिषेक रहा प्रथम
लड़कियों की योग स्पर्धा में सारिका व लड़कों में अभिषेक रहा प्रथम

जागरण संवाददाता, कैथल :

समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में सात ब्लाक के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में उनके साथ डिप्टी डीइओ सुदेश सिवाच सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यातिथि ने रिबन काटकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों में निखार आता है। इसलिए विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर डाइट प्राचार्य दलीप सिंह, रामेश्वर धारीवाल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

बॉक्स :

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम :

जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में छठी से आठवीं लड़कियों में ब्राहम्णीवाला के राजकीय स्कूल की सारिका ने पहला, तमन्ना ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से लड़कों की प्रतियोगिता में पूंडरी के राजकीय स्कूल के अभिषेक ने प्रथम, संगतपुरा के राजकीय स्कूल के हैप्पी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नौवीं से 10वीं कक्षा लड़कियों में फरल के राजकीय कन्या स्कूल की मीनू, कविता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में फरल के राजकीय स्कूल में चिराग ने पहला व विशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी