किसान आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू

कस्बा में रविवार को किसान आंदोलन के समर्थन में युवा नेता अजय मलिक व बलकार सिंह कांबोज ने भूख हड़ताल शुरू की है। यह भूख हड़ताल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास मेन रोड पर शुरू की गई है जो 10 से 26 जनवरी तक चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 06:13 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 06:13 AM (IST)
किसान आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू
किसान आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू

संवाद सहयोगी, सीवन : कस्बा में रविवार को किसान आंदोलन के समर्थन में युवा नेता अजय मलिक व बलकार सिंह कांबोज ने भूख हड़ताल शुरू की है। यह भूख हड़ताल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास मेन रोड पर शुरू की गई है जो 10 से 26 जनवरी तक चलेगी। अजय मलिक ने कहा कि किसान जो देश का अन्नदाता है और पूरे देश के लिए रोटी पैदा करता है। वह संकट में है जहां किसान को एक ओर उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है दूसरी ओर मजदूरों को उचित मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। किसान और मजदूर सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आत्महत्या करने को मजबूर है। हमने उनके समर्थन में यह भूख हड़ताल की घोषणा की है।

बलकार सिंह कांबोज ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत करके फसल उगाते है, लेकिन फसल बेचने के उन्हें मंडी में तरह तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिर भी उन्हें उनकी उपज के उचित दाम नहीं मिल पाते। इस मौके पर सरपंच गज्जन सिंह गोबिदपुरा, प्रतिनिधि सरपंच अमरेंद्र सिंह खारा, लोक सेवा मंच के प्रधान ओम प्रकाश मुटरेजा, आशु मलिक, सूबा सिंह, मोना मलिक, अमन सैनी, सुनील मलिक, राहुल वैद्य, सुखवंत सिंह, साहब सिंह चीमा, बृजिद्र सिंह सौथा, सुखविद्र सिंह नंबरदार, गुरमीत सिंह कंबोज, हरजीत सिंह, गुलाब सिंह मौजूद थे।

13 जनवरी को कृषि कानूनों के विरोध में करेंगे प्रदर्शन : सुखदेव

संस, गुहला-चीका : कैथल-पटियाला हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से चल रहा धरना रविवार को 27वें दिन भी जारी रहा। धरने में तीन गांव की इकाइयों ने अपनी हाजिरी दी। इसमें गांव थेहबनेड़ा, टीला प्लाट व कल्लरमाजरा के किसान शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) के प्रधान सुखदेव सिंह थेहबनेड़ा ने की। मुख्य वक्ताओं ने जोगिद्र सिंह, सतपाल सिंह, हरविद्र सिंह, जसविद्र सिंह, जोगिद्र सिंह भाटिया, साहिल सीवन, शीशन थेहनेवल रहे। मंच संचालन कामरेड कुंदनलाल टीला प्लाट ने किया। आंदोलन के अगले चरण में किसान यूनियन ने आने वाली 13 जनवरी को पूरे देश में लोहड़ी वाले दिन जगह-जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, जिसमें सभी संगठन बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और साथी 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की तैयारी के लिए 23 जनवरी को सभी अपने-अपने ट्रैक्टरों पर किसान यूनियन नेता तिरंगा झंडा लगाकर अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे, ताकि सरकार पर और दबाव बनाया जा सके।

टोल बेरियर पर धरना लगातार जारी रहेगा

गुहला-चीका : टटियाना टोल बेरियर पर किसानों द्वारा टोल फ्री को लेकर दिया जाने वाला धरना 15वें दिन भी जारी रहा। किसान यूनियन के नेता चमकौर सिंह ने कहा कि के धरने पर रात को थेह-बनेड़ा गांव के किसान धरना देंगे। उन्होंने बताया कि टोल बेरियर पर रोजाना धरना देने के लिए अलग-अलग गांवों से किसानों की ड्यूटियां लगा रखी हैं। उन्होंने बताया कि टोल बेरियर पर धरना लगातार जारी रहेगा और लोहड़ी के पर्व पर तीन कृषि कानूनों की विरोध स्वरूप प्रतियां जलाई जाएंगी। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर 26 जनवरी को गुहला-चीका से हजारों किसान ट्रैक्टर रैली के लिए 25 जनवरी को ही दिल्ली कूच कर जाएंगे।

chat bot
आपका साथी