जिलेभर में हर्षोल्लास से हुई होलिका दहन, एक दूसरे को लगाया गुलाल

जिलेभर में होलिका दहन हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिलावासियों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली के पावन-पर्व की शुभकामनाएं दी। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया। इससे पूर्व महिलाओं ने होली की पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Mar 2020 06:13 AM (IST) Updated:Tue, 10 Mar 2020 06:13 AM (IST)
जिलेभर में हर्षोल्लास से हुई होलिका दहन, एक दूसरे को लगाया गुलाल
जिलेभर में हर्षोल्लास से हुई होलिका दहन, एक दूसरे को लगाया गुलाल

जागरण संवाददाता, कैथल :

जिलेभर में होलिका दहन हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिलावासियों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली के पावन-पर्व की शुभकामनाएं दी। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया। इससे पूर्व महिलाओं ने होली की पूजा-अर्चना की। होलिका के चारों तरफ परिक्रमा करने के बाद झाड़ियों व लकड़ियों से बनाई गई होलिका का दहन किया गया। सामाजिक संस्थाओं की ओर से पर्व पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं शिक्षण संस्थानों में भी पर्व को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम व होली पर्व की धूम रही। शहर में हुडा सेक्टर 19, 20, 21, चंदाना गेट, हुडा ग्राउंड, बालाजी कॉलोनी, न्यू करनाल रोड, चीका बाइपास, डोगरा गेट, प्रताप गेट इत्यादि कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। आज जिले में फाग पर्व मनाया जाएगा।

गायत्री स्कूल में धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

गायत्री स्कॉलर्स होम पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्राइमरी विग के विद्यार्थियों ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। बच्चों ने हर्बल रंगों से होली खेली। स्कूल की प्रधानाचार्या वनिता गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। इस त्योहार पर सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर खुशियां मनाते है। हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर होली का त्योहार प्रेम के साथ मनाना चाहिए।

एस एस बाल सदन स्कूल

में रही होली की धूम

जासं, कैथल : स्थानीय चंदाना गेट स्थित एस एस बाल सदन स्कूल में होली की पर्व की धूम रही कक्षा बारहवीं की छात्राओं के द्वारा स्कूल प्राचार्या राजरानी गर्ग को गुलाल से तिलक लगाकर होली पर्व की बधाई दी। राजरानी गर्ग ने कहा भारत त्योहारों का देश है और प्रत्येक त्योहार का अपना महत्व है। राजरानी गर्ग ने छात्रों की होली पर्व की बधाई दी।

बच्चों ने खेली विधायक लीला राम एवं डीईओ के साथ होली

जासं, कैथल : सुपा‌र्श्व जैन स्कूल के बच्चों ने कैथल के विधायक लीला राम एवं जिला शिक्षा अधिकारी के साथ होली का त्योहार मनाया। विधायक ने बच्चों का मुंह मीठा करवाया और कहा की होली आपसी और सौहार्द का प्रतीक है, हम सभी को जाति, धर्म, ऊंच नीच का भेदभाव छोड़कर मिलकर एकजुट होकर देश की प्रगति में कार्य करने है, साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों को अपने कर कमलों से आशीर्वाद दिया। इसके साथ जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने भी विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ज्योति जांगड़ा, देव, स्नेहा, पलक, हर्ष, हर्षवर्धन, मुस्कान, वंशिका, रिमझिम, किरण, हर्ष खुराना, सक्षम, चैतन्य, गोरांश, वंशदीप, मौजूद रहे।

पुरातन विद्यार्थी एवं अध्यापक

मिलन समारोह आयोजित

जासं, कैथल:बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में पूर्व विद्यार्थी एवं अध्यापक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अपने पूर्व के अध्यापक-अध्यापिकाओं से मिलकर जीवन में नए आयाम स्थापित कर रहे विद्यार्थी भावुक हो गए। सभी ने अपने विद्यार्थी जीवन के दिनों को याद किया और अपने जीवन में सफलता के लिए अध्यापकों का आभार जताया। आम तौर पर इस तरह के आयोजन कॉलेज या यूनिवर्सिटी स्तर पर ही आयोजित किये जाते हैं, लेकिन इस तरह का आयोजन तीसरी बार करके बीआरडीएम पब्लिक स्कूल ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। प्रधानाचार्य वरुण जैन व महासचिव मानसी जैन ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सेक्टर 19 में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन

जासं, कैथल : सेक्टर 19 में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रयाग राज बालू ने की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष होलिका दहन उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा होलिका दहन का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। भारतीय संस्कृति और हमारी परम्परा आपस में समरसता का सन्देश देती है। इस अवसर पर शहर के प्रमुख नागरिक सर्वश्री प्रमोद गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार नवीन मल्होत्रा , ललित दिलकश , पंकज अत्रे , सचिन धमीजा, शमशेर सिंह , सतवीर सिंह , नरेंद्र वर्मा , रमेश चंद्र , तक चांद , रूप लाल , जसवंत सिंह , ओम प्रकाश जैन , उमा देवी ,कांता रानी , हिमांशी गोयल उपस्थित थे।

शेमरॉक स्कूल में विद्यार्थियों ने खेली फूल की होली

जासं, कैथल : शेमरॉक स्कूल में विद्यार्थियों ने स्टाफ सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली व स्कूल प्रिसिपल नीलम मौदगिल ने बच्चों को होली पर्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पर्व का महत्व भी बच्चों को बताया। नीलम ने कहा कि यह पर्व एकता का प्रतीक है। इसे सभी धर्मों से जुड़े लोग मिलकर मनाते हैं। उन्होंने बच्चों व स्टॉफ को साथ फूलों की होली खेली। केमिकल युक्त रंगों से बचने व मिलकर पर्व मनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

महिलाओं ने बताया होली पर्व का इतिहास

संस, कलायत : गोगा मैडी परिसर में होलिका दहन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। महिलाओं ने होलिका परिक्रमा कर मोली का धागा बांधकर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए कामना की। सुषमा, चंद्रकला, नीलम, अंजू, सुनीता व रोशनी देवी ने बताया कि हिदुओं के लिए होली का पौराणिक महत्व भी है। होलिका दहन, होली त्योहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। दानवराज हिरण्य कश्यप ने जब देखा कि उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं भजता, तो वह क्रुद्ध हो उठा और अंतत: उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए, क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुकसान नहीं पहुंचा सकती। हुआ इसके ठीक विपरीत, होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ। इसी घटना की याद में इस दिन होलिका दहन करने का विधान है।

फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर

समिति ने लगाया 12वां भंडारा

जासं, कलायत: प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर अग्रवाल सेवा समिति ने भंडारा लगाया। इस भंडारे में अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं द्वारा भी सेवा की जाती है ताकि किसी भी श्रद्धालु को प्रसाद ग्रहण करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। स्व. जेठू राम सिगला परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में भंडारा लगाया जो कि समिति के अनुसार 12वां भंडारा आयोजित किया गया। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची हुई थी। सेवा समिति प्रधान संजय सिगला सहित पदाधिकारी मदन लाल कैलाश गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, राजेंद्र बंसल, पवन, सोनू गोयल, संजय गर्ग, विपुल राहुल मित्तल, रामनिवास गर्ग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी