मकानों के नजदीक से गुजर रहे हाइवोल्टेज तारें हटाए जाएंगे

शहर में मकानों के नजदीक से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार हटाए जाएंगे। दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार के बाद बिजली निगम ने संज्ञान लेते हुए इन तारों को हटाने के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा है। वर्क आर्डर जारी हो चुका है जल्द ही बजट आने की उम्मीद है। इसके बाद कालोनियों से तारों को हटाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 08:47 AM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 06:35 AM (IST)
मकानों के नजदीक से गुजर रहे  हाइवोल्टेज तारें हटाए जाएंगे
मकानों के नजदीक से गुजर रहे हाइवोल्टेज तारें हटाए जाएंगे

जागरण संवाददाता, कैथल :

शहर में मकानों के नजदीक से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार हटाए जाएंगे। दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार के बाद बिजली निगम ने संज्ञान लेते हुए इन तारों को हटाने के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा है। वर्क आर्डर जारी हो चुका है, जल्द ही बजट आने की उम्मीद है। इसके बाद कालोनियों से तारों को हटाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

इन तारों के हटने के बाद करीब 20 से 22 कालोनी में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इन हाई वोल्टेज तारों के कारण आए दिन किसी न किसी कालोनी मे हादसा हो रहा है। बलराज नगर में पिछले 20 दिनों में दो युवकों की मौत हो चुकी है। कालोनी के लोगों व पार्षद ने कहा था कि दस सालों से वे तारों के हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बॉक्स :

इन कालोनियों में है समस्या :

शहर में अधिकतर कालोनियों में कई वर्षो से गुजर रही हाइवोल्टेज तारों की समस्या से लोग परेशान है। शहर में करनाल रोड, प्यौदा रोड, देवीगढ़ रोड, खुराना रोड, फ्रेंडस कालोनी, हुडा सेक्टर 18, सुभाष नगर, रजनी कालोनी, मायापुरी कालोनी में हाइवोल्टेज तारों की समस्या बनी हैं।

वर्जन

बिजली निगम के एसई बीएस रंगा ने बताया कि शहर की वैध कालोनियों में से हाई वोल्टेज तारों को हटाने के लिए काफी समय पहले सरकार को इसे शिफ्ट करने के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा था। इसके लिए पंचकुला में डायरेक्टर स्तर पर ही तारों को हटाने के कार्य का वर्क आर्डर जारी हुआ है। राशि जारी होने के तुरंत बाद ही हाई वोल्टेज तार हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी