स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का निवास : शर्मा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हैंड वाश डे मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 10 बटालियन हरियाणा कुरुक्षेत्र के एनसीसी अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन शर्मा ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 09:30 AM (IST)
स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का निवास : शर्मा
स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का निवास : शर्मा

संस, सीवन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हैंड वाश डे मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 10 बटालियन हरियाणा कुरुक्षेत्र के एनसीसी अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन शर्मा ने की। कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। शर्मा ने बच्चों को हाथ धोने से संबंधित सभी बातों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज के प्रदूषित वातावरण में विषाणु हमारे संपर्क में आने से, किसी से हाथ मिलाने से व अन्य कार्य करने से हमारे हाथों में आ जाते हैं। यदि हम बिना हाथ, नाखून, उंगलियों के बीच के स्थान को अच्छी तरह साफ किए बिना भी खाते हैं तो हम विभिन्न पेट संबंधित रोगों से ग्रस्त हो जाते हैं। छोटी सी असावधानी हमारे लिए गंभीर बीमारी को भोगने के लिए मजबूर कर देती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास रहता है। अपने आस पड़ोस के सदस्यों को साफ सफाई के लिए जागरूक करें। उन्होंने बच्चों को अपने नाखूनों की सफाई, बालों की सफाई के लिए जागृत और प्रेरित किया। इस मौके पर प्रवीण सिंह, हरपाल सिंह, रामनिवास, सुरेश कुमार, जितेंद्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी