दौड़ते-दौड़ते कचरा भी उठाएंगे हरियाणा के खिलाड़ी

खेल विभाग की ओर से दो अक्टूबर को पहली बार फिट इंडिया प्लागिग रन का आयोजन पूरे हरियाणा में किया जा रहा है। इसको लेकर खेल विभाग की ओर से 30 सितंबर को सभी जिलों के खेल अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। विभाग की ओर से गांधी जयंती पर इस दौड़ का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 09:19 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 09:19 AM (IST)
दौड़ते-दौड़ते कचरा भी उठाएंगे हरियाणा के खिलाड़ी
दौड़ते-दौड़ते कचरा भी उठाएंगे हरियाणा के खिलाड़ी

सुनील जांगड़ा, कैथल : खेल विभाग की ओर से दो अक्टूबर को पहली बार फिट इंडिया प्लागिग रन का आयोजन पूरे हरियाणा में किया जा रहा है। इसको लेकर खेल विभाग की ओर से 30 सितंबर को सभी जिलों के खेल अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। विभाग की ओर से गांधी जयंती पर इस दौड़ का आयोजन होगा।

इस दौड़ में सभी जिलों से विभिन्न खेलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि खिलाड़ियों को दौड़ के साथ-साथ सड़क से कचरा भी उठाना होगा। खिलाड़ियों के साथ आम नागरिक भी इस दौड़ में भाग ले सकते हैं। यह दौड़ दो किलोमीटर की होगी और इसे पांच किलोमीटर तक भी किया जा सकता है।

सभी खेल अधिकारियों को दौड़ की फोटो व वीडियो बनाकर फिट इंडिया की साइट पर अपलोड करना होगा। दौड़ के दौरान एकत्रित किया गया कचरा दौड़ खत्म होने वाले प्वाइंट पर डालना होगा। कचरा उठाने के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नहीं करना होगा। इस दौड़ में कोई भी स्कूल, पंचायत, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, कॉलेज के विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं।

बॉक्स

क्या है प्लानिंग

दौड़ते-दौड़ते कचरे को जमा करना और सफाई करने के अभियान को प्लागिग कहते हैं। इससे स्वास्थ्य भी ठीक होगा और साथ में सफाई का काम भी हो सकेगा। इस अभियान से लोगों में फिटनेस के साथ स्वच्छता को लेकर भी जागरूकता बढ़ेगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य दौड़ या सैर के साथ लोगों को आस-पास से कचरा उठाने की आदत डलवाने का है।

बॉक्स : शहर के लोग भी ले सकते भाग

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि खेल विभाग की ओर से फिट इंडिया प्लागिग रन कराने को लेकर पत्र आया है। दो अक्टूबर को इस दौड़ का आयोजन किया जाना है, जिसमें जिले भर के खिलाड़ी दौड़ के साथ-साथ सड़कों से कचरा उठाएंगे। शहर के लोग भी इस दौड़ में भाग ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी