शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बने छात्राएं-ऋतु

डीएवी कॉलेज पूंडरी में राष्ट्रीय सेवा योजना व महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:15 AM (IST)
शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बने छात्राएं-ऋतु
शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बने छात्राएं-ऋतु

संवाद सहयोगी, पूंडरी: डीएवी कॉलेज पूंडरी में राष्ट्रीय सेवा योजना व महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. ऋतु रानी ने छात्राओं को कहा कि वे इस दिन के महत्व को समझें और खुद को स्वावलम्बी बनाएं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को केवल शिक्षा ही हासिल नहीं करनी है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बनना है। ताकि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की बाकी लड़कियां भी शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित हों। भारत सरकार द्वारा इस दिन को मनाने के महत्व पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर परमिद्र कौर, रजनी अरोड़ा, सीमा माथुर, नेहा शर्मा, आशु गिरधर, नेहा वालिया उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी