आज से गीता जयंती के लिए आधे किराए पर चलेंगी बसें

रोडवेज विभाग की ओर से सोमवार से कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के लिए स्पेशल 11 बसें चलाई जाएंगी। गीता जयंती पर जाने वाले यात्रियों से रोडवेज विभाग की ओर से आधा किराया ही लिया जाएगा। विभाग की ओर से यात्रियों को आधे किराए के कूपन दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 06:16 AM (IST)
आज से गीता जयंती के लिए  आधे किराए पर चलेंगी बसें
आज से गीता जयंती के लिए आधे किराए पर चलेंगी बसें

सुनील जांगड़ा, कैथल : रोडवेज विभाग की ओर से सोमवार से कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के लिए स्पेशल 11 बसें चलाई जाएंगी। गीता जयंती पर जाने वाले यात्रियों से रोडवेज विभाग की ओर से आधा किराया ही लिया जाएगा। विभाग की ओर से यात्रियों को आधे किराए के कूपन दिए जाएंगे। सामान्य बसों में कुरुक्षेत्र के लिए यात्रियों से 40 रुपये किराया लिया जाता है, लेकिन अब 20 रुपये के फ्री कूपन यात्रियों को दिए जाएंगे।

स्पेशल बसों के अलावा जो रूटीन में कुरुक्षेत्र के लिए जाने वाली बसें हैं, वे भी चलती रहेंगी। ये स्पेशल बसें कैथल से चलकर सीधा गीता जयंती स्थल पर ही रुकेंगी। बता दें कि सरकार की ओर से 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मनाई जा रही है। कुरुक्षेत्र के आस-पास के अधिक से अधिक लोग गीता जयंती में शामिल हो सकें, इसके लिए यह फैसला लिया गया है। हर 20 से 25 मिनट के बाद बसें चलाई जाएंगी। उच्च अधिकारियों के आदेशों पर स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है।

बॉक्स

11 बसें चलने से लोकल रूटों पर रहेगी परेशानी

डिपो में इस समय 119 बसें ही चल रही हैं। बसों की कमी के कारण लगभग सभी लंबे व कुछ लोकल रूटों पर बस सेवा पहले ही बंद हो चुकी हैं। अब विभाग की ओर से नौ दिनों तक 11 बसों को स्पेशल कुरुक्षेत्र के लिए चलाया जाएगा। ऐसे में विभाग की ओर से विभिन्न लोकल रूटों को बंद करना पड़ेगा। जिन रूटों पर बस सेवा बंद रहेगी वहां के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल विभाग की ओर से यह फैसला नहीं लिया गया है कि कौन-कौन से लोकल रूट बंद किए जाएंगे।

बॉक्स : आधे किराए के कूपन दिए जाएंगे

रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र गीता जयंती के लिए स्पेशल 11 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों से आधा किराया ही लिया जाएगा। यात्रियों को विभाग की ओर से आधे किराए के कूपन दिए जाएंगे। दस दिसंबर तक यह बस सेवा जारी रहेगी। -----------

chat bot
आपका साथी