शिविर में 400 बच्चों के दांतों की जांच की

न्यूटन पब्लिक स्कूल में कोलगेट इंडिया के सहयोग से शनिवार को फ्री डेंटल शिविर लगाया। इसका शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री संजय भारद्वाज ने किया। अध्यक्षता भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति ने की। डॉ. मनीष सैनी की देखरेख में 400 बच्चों के दांतों की जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 11:21 PM (IST)
शिविर में 400 बच्चों के दांतों की जांच की
शिविर में 400 बच्चों के दांतों की जांच की

जागरण संवाददाता, कैथल : न्यूटन पब्लिक स्कूल में कोलगेट इंडिया के सहयोग से शनिवार को फ्री डेंटल शिविर लगाया। इसका शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री संजय भारद्वाज ने किया। अध्यक्षता भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति ने की। डॉ. मनीष सैनी की देखरेख में 400 बच्चों के दांतों की जांच की गई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को दांतों की सफाई के बारे में जागरूक करना था। मुख्यातिथि ने कहा कि समय-समय पर शिक्षण संस्थाओं में ऐसे शिविर लगाए जाने चाहिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके। प्रवीण प्रजापति ने कहा की इस तरह के आयोजन स्कूलों में समय-समय पर किए जाते हैं। बच्चों को दांतों की नियमित सफाई के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेखा, डॉ. सोनू सरन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी