पिलनी में 12.5 फुट की भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित

संवाद सहयोगी पाई : पिलनी गांव में रविवार को पिलनी गांव में रविवार को भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 12.5 फुट की प्रतिमा गांव में स्थापित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने शिरकत की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 08:47 PM (IST)
पिलनी में 12.5 फुट की भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित
पिलनी में 12.5 फुट की भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित

संवाद सहयोगी पाई : पिलनी गांव में रविवार को भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 12.5 फुट की प्रतिमा गांव में स्थापित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने शिरकत की। अध्यक्षता पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा व इनेलो जिलाध्यक्ष कवंर पाल करोड़ा ने की। समाजसेवी काला पाई ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

गांव के प्रतिनिधि सरपंच रामदिया व कुलदीप ने सभी अतिथियों का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। विधायक दिनेश कौशिक ने कहा कि पिलनी गांव से उनका गहरा प्रेम है। आज गांव में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में आने पर वे अपने आप को बहुत की भाग्यशाली मानते है। क्योंकि इष्ट देव भगवान परशुराम ने समाज कल्याण के लिए अत्याचारी राजाओं का वध कर समाज को उनके अत्याचारों से मुक्ती दिलाई थी। विधायक ने भगवान परशुराम भवन के लिए 31 लाख रुपए की ग्रांट की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद गांव में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर सरपंच कुसुम देवी, सुरेश शर्मा पिलानी, रवि दत्त इंद्री, पूर्व सरपंच सुनील बदनारा, रामजवारी, टेक चंद, पाला राम, सुखविंद्र, ज्ञानी राम, डा. वीर जीत, शशी पाल सिरसल, पाली राम संगौरली, विष्णु पिलानी, पूर्व सरपंच रामभज, कृष्ण पिलनी, बिल्लू नरड़, राजेश नरड़, जयनरायण, मामू राम, धर्मपाल शर्मा, पूर्व पंच महेंद्र, सुनील पंच मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी