खेतों में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर हमला

पुलिस ने खेतों में पानी भरने को लेकर हुए विवाह में पिता-पुत्र से मारपीट करने के मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पाई गांव निवासी बल¨वद्र ¨सह ने आरोप लगाया कि 29 दिसंबर को वह खेतों से चारा लाने के लिए जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 11:24 PM (IST)
खेतों में पानी भरने को लेकर हुए  विवाद में पिता-पुत्र पर हमला
खेतों में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर हमला

जागरण संवाददाता, कैथल :

पुलिस ने खेतों में पानी भरने को लेकर हुए विवाह में पिता-पुत्र से मारपीट करने के मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पाई गांव निवासी बल¨वद्र ¨सह ने आरोप लगाया कि 29 दिसंबर को वह खेतों से चारा लाने के लिए जा रहा था। इसी बीच उसका ताऊ फकीरिया घर से बाहर आकर गाली-गलौच करने लगा। कहने लगा कि हमारे खेत में पानी क्यों भरा है, जबकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। बार-बार कहने के बावजूद आरोपित नहीं माने। उसके चचेरे भाई सत्यवान ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसकी ताई ओमी देवी, भाभी राजबाला ने उसके पिता चेला राम से मारपीट की। आरोपितों ने ईंटे भी बरसाई। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में दोनों को काफी चोट आई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइकिल सवार से छीना मोबाइल, केस दर्ज

कैथल : पुलिस ने मोबाइल छीनने के मामले में दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में फ्रांसवाला गांव निवासी वकील ¨सह ने आरोप लगाया कि 30 दिसंबर को वह शहर से वापस गांव जा रहा था। फ्रांसवाला रोड पर गोदाम के नजदीक मोबाइल फोन से लाइट जलाकर चल रहा था। इसी बीच पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी