ईद उल जुहा अमन-शांति को बनाए रखने का संदेश देता

जिले में सोमवार को ईद उल जुहा बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह के समय मस्जिद में नमाज पढ़ी। सिरटा रोड स्थित बड़ी मस्जिद में ईद उल जुहा बकरीद का पर्व उत्साह से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 09:15 AM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 09:15 AM (IST)
ईद उल जुहा अमन-शांति को  बनाए रखने का संदेश देता
ईद उल जुहा अमन-शांति को बनाए रखने का संदेश देता

जागरण संवाददाता, कैथल :

जिले में सोमवार को ईद उल जुहा बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह के समय मस्जिद में नमाज पढ़ी। सिरटा रोड स्थित बड़ी मस्जिद में ईद उल जुहा बकरीद का पर्व उत्साह से मनाया गया। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह के बाहर सड़क पर मेला भी लगा था जहां लोगो ने जमकर खरीदारी की।

डॉ. इकबाल, बशीर अहमद व मौलाना सईद ने कहा कि बकरीद का पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और पूरे देश में अमन-शांति को बनाए रखने का संदेश देता है। सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के त्योहारों पर एक दूसरे को बधाई देते हैं। ईद के मौके पर हिदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी एक दूसरे के गले मिलते हैं, जिससे आपसी भाईचारा बनता है।

आपसी भाईचारे से अमन-शांति के माहौल को बनाए रखने को बल मिलता है। ईद के बाद बहन भाई के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है। हम सभी को इस त्योहार की मुबारकबाद देते हैं। हम सभी भारतवासी देश की एकता को कायम रखने के लिए एकजुट हैं।

हर्ष व उल्लास से मनाया ईद का पर्व

सीवन : क्षेत्र में ईद उल जुहा का त्योहार हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सीवन में सिरटा रोड पर स्थित ईदगाह में ईद उल जुहा की नमाज अदा की गई। सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की ईद की बधाई दी। इस अवसर पर गांव फिरोजपुर, मलिकपुर, भूना, प्रभावत, कवारतन आदि गांवों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर इमाम अफशरुन ने सभी उपस्थित लोगों को ईद उल जुहा की बधाई दी और कहा कि यह आपसी भाई चारे और खुशियों का त्योहार है। हम सभी को हिन्दुस्तान में एक साथ चैन अमन के साथ रहना चाहिए। त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़े होते हैं। चाहे दिवाली हो या ईद या कोई अन्य त्योहार सभी को मिल जुल कर एक साथ मनाने चाहिए। कोई भी त्योहार हो अगर हम एक साथ मिल कर मनाते हैं तो उसका मजा और खुशी दोगुनी हो जाती है। उन्होंने सभी देश वासियों और देश की सेवा कर रहे फौजियों के लिए सुख शांति और अमन की दुआ की।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी