चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी के सिर में ईंट मारकर की थी हत्या

19 जनवरी को गांव बरसाना-हाबड़ी रोड पर पराली के ढेर में मिले महिला के अधजले शव को लेकर पहचान हो गई है। यह शव गांव बरसाना निवासी 25 वर्षीय प्रियंका का है। पति सलिद्र ने चरित्र पर संदेह के चलते प्रियंका के सिर में ईंट मारकर हत्या की थी। इसके बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए चाचा के खेत में लगे पराली के ढेर में डालकर आग लगा दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 07:38 PM (IST)
चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी के सिर में ईंट मारकर की थी हत्या
चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी के सिर में ईंट मारकर की थी हत्या

जागरण संवाददाता, कैथल : 19 जनवरी को गांव बरसाना-हाबड़ी रोड पर पराली के ढेर में मिले महिला के अधजले शव को लेकर पहचान हो गई है। यह शव गांव बरसाना निवासी 25 वर्षीय प्रियंका का है। पति सलिद्र ने चरित्र पर संदेह के चलते प्रियंका के सिर में ईंट मारकर हत्या की थी। इसके बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए चाचा के खेत में लगे पराली के ढेर में डालकर आग लगा दी। अधजले शव को देखकर खेत मालिक ने इसकी सूचना पूंडरी थाना पुलिस को दी थी। सूचना के बाद एसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी रविद्र कुमार सांगवान सहित सीआइए-वन व टू की टीम भी मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, तीन दिनों तक शिनाख्त नहीं होने पर जीवन रक्षक दल संस्था की तरफ से अंतिम संस्कार करवाया गया था। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बरसाना में मिले महिला के अधजले शव की पहचान हो चुकी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

स्वजनों के अनुसार गांव बरसाना में विवाहित प्रियंका अपनी ननद की ससुराल करनाल जिले के गांव नेवल में जा रही थी। जब इस बारे में सलिद्र को पता चला तो उसने पत्नी को फोन कर पूछा। इसके बाद उसे रास्ते से वापस ले आया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर खेत पहुंचा। बताया जा रहा है कि सलिंद्र ने रास्ते में शराब खरीदी। उसने खेत में बैठकर शराब पी जबकि इस दौरान प्रियंका खेत में टहलती रही। इसके बाद आरोपित ने खेत के कोठे में जाते समय प्रियंका के सिर पर पीछे से ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को पराली में छिपाकर वह गांव चला आया। रात के समय खेत आकर पराली के ढेर में आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। किसी को शक न हो इसके लिए उसने पत्नी के मामा को फोन कर कहा कि प्रियंका घर से कहीं चली गई है। पता नहीं चल रहा है, उसे ढूंढने के लिए सहायता करो। इस तरह से शव के बारे में मिली भी जानकारी

जिस खेत में पराली का ढेर लगाया हुआ था वह गांव बरसाना निवासी बाबू राम का है, जो पुलिस विभाग से सेवानिवृत है। जब वह शाम के समय खेत में गया तो पराली में आग लगी थी। यह देखकर घर आ गया। रात को जब दोबारा खेत में गया तो पराली जल चुकी थी और कुत्ते शव को नोच रहे थे। यह देख जब वह नजदीक गया तो शव पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंगलसूत्र, कानों की बाली वहां से बरामद की थी। स्वजनों का आरोप : बेटी से करता था मारपीट

स्वजनों ने बताया कि सलिद्र उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। वह प्रियंका के चरित्र पर भी शक भी करता था। वह कुरुक्षेत्र में बने नए मकान को भाभी के नाम करना चाहता था। इस बात से प्रियंका को एतराज था। सलिद्र के भाई की भी कई माह पहले मौत हो चुकी है। गांव चूहड़ माजरा निवासी मृतका की मां संतोष व चाचा मामू राम ने कहा कि आरोपित ने उसका घर उजाड़ दिया है। मृतका अपने पीछे छह साल का बेटा छोड़ गई।

chat bot
आपका साथी