पूर्ण पारदर्शिता से करवाए सभी विकास कार्य : गोबिन्दपुरा

जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं गांव गोबिदपुरा के सरपंच गज्जन सिंह गोबिदपुरा ने कहा कि उन्होंने गांव गोबिदपुरा में गलियां व सड़के पक्की करवाने के साथ साथ इतने विकास कार्य करवा दिए हैं कि अब गोबिदपुरा गांव न लगकर बल्कि एक मिनी कस्बा लगता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 06:11 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 06:11 AM (IST)
पूर्ण पारदर्शिता से करवाए सभी  विकास कार्य : गोबिन्दपुरा
पूर्ण पारदर्शिता से करवाए सभी विकास कार्य : गोबिन्दपुरा

संवाद सहयोगी, सीवन : जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं गांव गोबिदपुरा के सरपंच गज्जन सिंह गोबिदपुरा ने कहा कि उन्होंने गांव गोबिदपुरा में गलियां व सड़के पक्की करवाने के साथ साथ इतने विकास कार्य करवा दिए हैं कि अब गोबिदपुरा गांव न लगकर बल्कि एक मिनी कस्बा लगता है। उनका पुरजोर प्रयास है कि गोबिदपुरा से बस सेवा भी आरंभ हो। इसके लिए वह जल्द ही प्रदेश के परिवहन मंत्री से मिलेंगे, यहां से बस सेवा शुरू करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा कि अब गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं। उन्होंने सभी विकास कार्य सभी की सहमति से करवाएं हैं।

उन्होंने कहा कि सरपंच बनने से पूर्व उन्होंने लोगों से वायदा किया था कि उन्हें पांच वर्ष का समय दिया जाए और उसके बाद गांव में क्या विकास हुए हैं वह स्वत: बोलेंगे। जो भी काम गांव में करवाए गए हैं वह सभी पूर्ण पारदर्शिता से करवाए गए हैं। उनके गांव का कोई भी व्यक्ति उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यो का लेखा जोखा जांच सकता है।

chat bot
आपका साथी