संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर सल्फास खिला मारने का आरोप

बरटा निवासी मुकेश देवी (26) कांगथली गांव में विवाहित थी। बड़ी बहन के साथ 2003 में शादी हो गई थी लेकिन छह साल बाद 2009 में ससुराल आई थी। (मकलावा हुआ था) विवाहिता की बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 10:34 AM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 06:36 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,  पति पर सल्फास खिला मारने का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर सल्फास खिला मारने का आरोप

जागरण संवाददाता कैथल :

बरटा निवासी मुकेश देवी (26) कांगथली गांव में विवाहित थी। बड़ी बहन के साथ 2003 में शादी हो गई थी, लेकिन छह साल बाद 2009 में ससुराल आई थी। (मकलावा हुआ था) विवाहिता की बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने सीवन थाना पुलिस को शिकायत देकर पति गुरमीत सिंह पर बेटी को सल्फास देकर मारने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा कि आरोपित के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं, जो विधवा हैं और उसके तीन बच्चे हैं, इस कारण आरोपित अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, यहां तक की उसे घर से जाने को भी कहता था। आरोपित के जिस महिला से संबंध थे वे भी फोन कर धमकी देती थी कि वे मरने के बाद उसके बच्चों का पालन-पोषण कर लेगी। दोनों के अवैध संबंधों में रोड बनी विवाहिता को हटाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई कुलदीप की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समझौते के लिए हाथ जोड़ता रहा आरोपित का पिता व अन्य परिजन

मृतका के परिजनों ने बताया कि इस वारदात की सूचना भी उन्हें नहीं दी गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उनके गांव का लड़का काम करता है, वहां से इस बारे में पता चला तो वे अस्पताल पहुंचे। आरोपित अस्पताल से शव लेकर उसे खुर्द-बुर्द करने की तैयारी में था। इसके बाद रात को ही शव जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। बृहस्पतिवार सुबह दोनों गांव से लोग पहुंचे। इस दौरान आरोपित का पिता व अन्य परिजन मायका पक्ष के लोगों के सामने हाथ जोड़कर समझौता करने की मांग करते रहे, लेकिन पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा कि एक जीव की हत्या की गई है, इसलिए इस मामले में जो आरोपित है उसे सजा मिलनी ही चाहिए। गलत किसी को भी नहीं फंसाया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच काफी समय तक अस्पताल में बातचीत होती रही, जब लड़की पक्ष के लोगों ने समझौता करने से इंकार कर दिया तो सीवन थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर इस मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

आरोपित का पक्ष

वहीं सिविल अस्पताल पहुंचे इस मामले में आरोपित पति गुरमीत ने कहा कि वे हलवाई का काम करता है। रात को काम से लौटा था। घर आने के बाद पत्नी को नहाने के लिए पानी की बाल्टी भरने की बात कही थी। इसके बाद जब वह अंदर आकर उसके पास बैठी तो हंसने लगे। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को बुलाया। अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई। वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था, लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठ हैं।

सीवन थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी