डीसी ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. अशोक गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि डीसी डॉ. प्रियंका सोनी व सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 07:40 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 07:40 AM (IST)
डीसी ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
डीसी ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, कैथल : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. अशोक गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी व सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। जिला में कार्यरत सरकारी एवं निजी डॉक्टरों को डॉ. अशोक गर्ग व डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सरकार द्वारा पहली बार पंचकूला के रैडबिशप में आयोजित राज्य स्तरीय चिकित्सक दिवस समारोह का भी सीधा प्रसारण वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया, इसके मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल थे।

डॉ. अशोक गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चिकित्सक दिवस को प्रथम बार राज्य स्तर पर मनाने के फैसले से चिकित्सकों का मान-सम्मान बढ़ा है। सरकार द्वारा यह अच्छी पहल की गई है। चिकित्सक एवं मरीज के बीच की खाई को समाप्त करने की यह सरकार का अच्छा प्रयास है। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए भी सरकार कृत संकल्प है।

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक व्यवसायों के प्रति नकारात्मक धारणाएं फैलाई जा रही हैं, जो सही नहीं हैं। इस मौके पर डॉ. सिघल, आइएमए प्रधान प्रवीण गर्ग, डॉ. एमएस शाह, डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. आरडी चावला, डॉ. रेणु चावला, डॉ. संदीप बातिश, डॉ. संदीप जैन, डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. विनोंद मित्तल, डॉ. अरविद, डॉ. रामकीर्ति गर्ग, डॉ. आरसी मित्तल, डॉ. जेएन वर्मा, डॉ. मोनिका कंसल, डॉ. घनश्याम दास गर्ग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी