संस्कृति हमारी धरोहर, इसको बचाए रखना हमारा कर्तव्य : बेदी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज में सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 09:27 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 09:27 AM (IST)
संस्कृति हमारी धरोहर, इसको बचाए  रखना हमारा कर्तव्य : बेदी
संस्कृति हमारी धरोहर, इसको बचाए रखना हमारा कर्तव्य : बेदी

संवाद सहयोगी, कलायत :

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज में सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्यातिथि राजकीय कॉलेज कैथल प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी, प्रिसिपल राजेश सैनी, सुरेश राणा, बीएस नरवानिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ ने, तन्ने न्यू ढूंगे पे रखूं ओ ननदी के बीरा, ऐ मेरे प्यारे वतन तुझ पे दिल कुर्बान और गजबन पानी न चाली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। नाटक, एकल नृत्य, सामूहिक लोकनृत्य, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिद्दा, भाषण, कविता, देश भक्ति और जन जागरूकता पर आधारित प्रस्तुतियों के जरिये कला पर अपनी मजबूत पकड़ का अहसास कराया। मंच का संचालन रितू और कविता ने बखूबी ढंग से किया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजकीय कॉलेज कैथल के प्राचार्य ऋषिपाल बेदी ने कहा कि भारतीय पर्व भारतीय समाज का परिदृश्य होते हैं। इन्हें सांस्कृतिक विरासत के तौर मनाया जाता है। प्रत्येक पर्व में महिलाएं परम्परागत भागीदारी करती हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी धरोहर हैं। इसको बचाए रखना हमारा कर्तव्य है।

chat bot
आपका साथी