राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने वाला कांग्रेस का घोषणा पत्र : सैनी

कुरुक्षेत्र लोकसभा के भाजपा के उम्मीदवार और राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 09:58 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 06:29 AM (IST)
राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने  वाला कांग्रेस का घोषणा पत्र : सैनी
राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने वाला कांग्रेस का घोषणा पत्र : सैनी

संवाद सहयोगी, पूंडरी : कुरुक्षेत्र लोकसभा के भाजपा के उम्मीदवार और राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने वाला है। घोषणा पत्र से स्पष्ट है कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के प्रति किस तरह का रवैया रखती है। नायब सैनी सोमवार देर सांय हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष हरीशलाल को पार्टी में शामिल करने के बाद उनके प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनावों समय में ही गरीबों की याद आती है, जबकि आज तक के शासनकाल में कांग्रेस गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को जनता का घोषणा पत्र बताया और कहा कि भाजपा ने पूर्व में जो कहा था वो करके दिखाया। अब भी जो वादे किए हैं, वे पूरे किए जाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने पूंडरी में भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष खुराना, देवेंद्र चीमा, पार्षद मुकेश कुमार, कुलविद्र चटठा,पवन सैनी, नरेश मनचंदा, सुभाष हजवाना, सतपाल चुग, विनोद बंसल, मनीष मित्तल, इंद्र चुग, प्रमोद शमर व ओमप्रकाश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी