सीएम ने जिले को दी करोड़ों रुपये की सौगात : राव सुरेंद्र

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम की रैली को लेकर शहर के लोगों में भारी जोश था। गर्मी के मौसम में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता नई अनाज मंडी में पहुंचे। 2016 में भी सीएम ने गर्मी के मौसम में ही अनाज मंडी में एक रैली को संबोधित किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 07:13 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 07:13 AM (IST)
सीएम ने जिले को दी करोड़ों रुपये की सौगात : राव सुरेंद्र
सीएम ने जिले को दी करोड़ों रुपये की सौगात : राव सुरेंद्र

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम की रैली को लेकर शहर के लोगों में भारी जोश था। गर्मी के मौसम में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता नई अनाज मंडी में पहुंचे। 2016 में भी सीएम ने गर्मी के मौसम में ही अनाज मंडी में एक रैली को संबोधित किया था। उस दौरान भी करोड़ों रुपये की ग्रांट शहर को दी थी और इस बार भी करोड़ों रुपये की ग्रांट शहर को दी है। विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। वे अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक छोटे से बुलावे पर ही रैली में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिले के विकास के लिए सीएम से जो भी ग्रांट मांगी गई उसे पूरा किया गया। जिले में सरकार की ओर से कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए है, जिससे शहर के लोगों को बहुत फायदा होगा। अबकी बार 75 पार के नारे को सच करके दिखाना है। पिछली सरकारों में भाई भतीजावाद था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। --------

chat bot
आपका साथी