नप अधिकारियों व कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से कमेटी चौक पर स्व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:53 PM (IST)
नप अधिकारियों व कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
नप अधिकारियों व कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से कमेटी चौक पर स्वच्छता को लेकर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नप सचिव कुलदीप मलिक, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज, जेई प्रदीप शामिल रहे। अधिकारियों ने खुद झाडू उठाकर सफाई की। कुलदीप ने बताया कि 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के सभी वार्डों में सफाई की जाएगी। निदेशक शहरी स्थानीय निकाय के आदेशों पर अभियान शुरू किया गया है। वार्डों में सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारियों की टीमें बना दी गई हैं। टीमें रोजाना सुबह के समय अभियान चलाएंगे। शहर को साफ सुथरा रखना हम सब की जिम्मेदारी है। कचरा कभी भी खुले में नहीं डालना चाहिए। 17 सितंबर को पिहोवा चौक पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के सभी मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर मुख्य रूप से सफाई करवाई जाएगी। सरकार सफाई को लेकर अच्छे प्रयास कर रही है। सरकार की पहल में हमें भी साथ देना चाहिए। इस मौके पर रामशरण, विजय, राजेंद्र, देवराज मौजूद थे।

-------------

chat bot
आपका साथी