20 दिन में 15 टन से 50 टन पहुंचा शहर का कचरा

???????-4 ??? ???? ??????? ?? ?? ?? ??? ?????? ?? ?? ???? ??? ??? ?? ??? ??? ???? ??????? ?? ???? ??? ??? ??? ??????? ?? ?? ?? ??? ????? 15 ?? ???? ?? ?????? ??? ??? ???? ?? ???? ???? ?? ?? ????? ?? ??? ???? ??? ?? ???????-3 ?? 4 ??? ??? ?? ???? 50 ?? 60 ?? ???? ???? ??? ??? ??????? ?????? ????? ?? ???? ???

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:08 AM (IST)
20 दिन में 15 टन से 50 टन पहुंचा शहर का कचरा
20 दिन में 15 टन से 50 टन पहुंचा शहर का कचरा

जागरण संवाददाता, कैथल : लॉकडाउन-4 में जिला प्रशासन की ओर से ज्यादा छूट दी गई हैं। ऐसे में अब शहर में कचरा प्वाइंट पर कचरा बढ़ गया है। लॉकडाउन एक और दो में मात्र 15 टन कचरा ही निकलता था। लोग घरों के अंदर रहते थे और बाजार भी बंद रहते थे। अब लॉकडाउन-3 और 4 में शहर से करीब 50 से 60 टन कचरा निकल रहा है। हालांकि कोरोना वायरस से पहले शहर से करीब 80 से 90 टन कचरा निकलता था। बाजार खुलने के कारण पॉलीथिन की मात्रा बढ़ गई है। शहर में नप की ओर से करीब 24 कचरा प्वाइंट बनाए गए हैं। चंदाना गेट, माता गेट, अर्जुन नगर, सपेरा बस्ती, करनाल रोड पर दो जगह, अंबाला रोड पर तीन जगह, सेक्टर 19 व 20 की मार्केट, रामलीला मैदान, बलराज नगर दो जगह, जींद रोड, डेहा बस्ती, रामनगर, रेलवे स्टेशन, अमरगढ़ गामड़ी, नरवानियां बिल्डिग के पास कचरा प्वाइंट बनाए गए हैं। अब सभी कचरा प्वाइंट पर कचरे के ढेर लग रहे हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी कचरा प्वाइंट से कचरा उठाकर खुराना रोड स्थित कचरा डंपिग प्लांट पर लेकर जा रहे हैं। बॉक्स

डोर-टू-डोर कचरा उठा रही एजेंसी

नगर परिषद की ओर से घर-घर से कचरा उठाने के लिए आकांक्षा इंटरप्राइजिज को ठेका दिया हुआ है। एजेंसी के कर्मचारी वार्डो में घर-घर जाकर कचरा उठा रहे हैं। हालांकि पहले एजेंसी के कर्मचारी कचरा प्वाइंट से भी कचरा उठाते थे, लेकिन अब बंद कर दिया गया है। एजेंसी की ओर से वाहनों पर मेडिकल वेस्ट के लिए अलग से थैले लगाए हुए हैं ताकि लोग मेडिकल वेस्ट को खुले में न फेंके। वर्जन

लॉकडाउन-3 और 4 में शहर से ज्यादा कचरा निकल रहा है। पहले जहां 15 टन कचरा निकलता था वहां अब करीब 50 से 60 टन कचरा निकल रहा है।

-मोहन भारद्वाज, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर परिषद।

chat bot
आपका साथी