राखी के तोहफे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कमलेश ढांडा को दिया महिला कॉलेज

कलायत से विधायक और सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने रक्षाबंधन के पर्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश की महिलाओं की ओर से राखी बांधकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 07:25 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 07:25 AM (IST)
राखी के तोहफे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  कमलेश ढांडा को दिया महिला कॉलेज
राखी के तोहफे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कमलेश ढांडा को दिया महिला कॉलेज

जागरण संवाददाता, कैथल: कलायत से विधायक और सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने रक्षाबंधन के पर्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश की महिलाओं की ओर से राखी बांधकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को दिए गए 11 महिला महाविद्यालयों की ऐतिहासिक सौगात और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक बिना ब्याज के ऋण देने पर धन्यवाद किया।

सीएम ने इससे पहले 10 कॉलेजों को खोलने की ही घोषणा थी, लेकिन जब कमलेश ढांडा मुख्यमंत्री को राखी बांधने पहुंची तो उन्होंने उपहार में उनके हलके के सबसे बड़े कस्बे राजौंद में भी कॉलेज दे दिया। इसकी पैरवी राज्यमंत्री ने हालांकि पहले भी कर ही रखी थी, लेकिन राखी के गिफ्ट के तौर पर उनके लिए भी यह सरप्राइज ही था।

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन पर प्रदेश की बेटियों को शानदार तोहफा दिया है। यह सभी महाविद्यालय ऐसे कस्बों में खोले जा रहे हैं, जहां की बेटियों को स्कूल की पढ़ाई के बाद शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कत आ रही थी। उन्हें 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था।

राजौंद के लिए भी घोषणा की

बता दें कि राजौंद क्षेत्र की बेटियों की लंबे समय से सरकारी कॉलेज की मांग रही थी। अभी तक राजौंद के 30 किलोमीटर परिधि में कोई राजकीय महिला महाविद्यालय नहीं था। गांव सेरधा में अमरनाथ भगत महिला महाविद्यालय जरूर है, लेकिन सरकारी कॉलेज कोई नहीं था। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आग्रह पर राजौंद में भी महिला महाविद्यालय खोलने की घोषणा कर दी है। बता दें कि राजौंद शिक्षा के लिहाज से बेहद पिछड़े कस्बों में से आता है। शिक्षा ही नहीं, विकास के मामले में भी यह उपेक्षा का शिकार होता रहा है। वर्ष 2009 से पहले राजौंद एक विधानसभा क्षेत्र था, जिसे तोड़कर कलायत में मिला दिया गया था।

chat bot
आपका साथी