मौसम में बदलाव, दिन में गर्मी और रात को ठंड

जागरण संवाददाता, कैथल : पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन में उमस भर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Aug 2017 01:53 AM (IST) Updated:Sun, 27 Aug 2017 01:53 AM (IST)
मौसम में बदलाव, दिन में गर्मी और रात को ठंड
मौसम में बदलाव, दिन में गर्मी और रात को ठंड

जागरण संवाददाता, कैथल : पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन में उमस भरी गर्मी जहां लोगों को परेशान करती हैं, तो वहीं रात में ठंडक ने कुछ राहत प्रदान की है।

शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को सुबह आसमान में धुंध छाई रही। मौसम में बदलाव से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। शाह मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. राजेश ने बताया कि उमस ज्यादा होने के कारण कुछ विशेष बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, तेज बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अगर मौसम में उमस इसी तरह बनी रही तो ऐसे मरीजों की संख्या ओर तेजी से बढ़ सकती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश धान सहित अन्य फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। बारिश के बाद पत्ता लपेट और सूंडी जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। मौसम में अगस्त सितंबर के महीने में बदलाव देखने को मिलता है। बदलाव के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। यह धान की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। पिछले कई दिनों से सुबह ओस और बारिश के बाद आसमान में छाई धुंध से भी फसलों को लाभ मिलेगा।

chat bot
आपका साथी