सैंसी बस्ती में दो गुटों के बीच फिर चले पत्थर व लाठी-डंडे, सात घायल

लंबे समय से दो गुटों के बीच चले आ रहे झगड़े के कारण कस्बे के वार्ड दो सैंसी बस्ती में एक बार फिर एक गुट के घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ साथ घरों में पत्थर भी बरसाए गए जिसमें एक गुट के करीब आठ घरों में जमकर तोडफ़ोड़ की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 09:23 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 09:23 AM (IST)
सैंसी बस्ती में दो गुटों के बीच फिर चले 
 पत्थर व लाठी-डंडे, सात घायल
सैंसी बस्ती में दो गुटों के बीच फिर चले पत्थर व लाठी-डंडे, सात घायल

संवाद सहयोगी, कलायत : लंबे समय से दो गुटों के बीच चले आ रहे झगड़े के कारण कस्बे के वार्ड दो सैंसी बस्ती में एक बार फिर एक गुट के घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ साथ घरों में पत्थर भी बरसाए गए जिसमें एक गुट के करीब आठ घरों में जमकर तोडफ़ोड़ की गई। पत्थरबाजी में एक गुट के करीब सात लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हुई तोडफोड़ और पत्थरबाजी लगभग चार से पांच घंटे तक चली। थाना प्रभारी सोमवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। एक गुट द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बस्ती में करीब दो दर्जन लोगों द्वारा घरों पर लाठी-डंडे गंडासी व पत्थरों से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की गई और पत्थर बरसाए गए। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उनके द्वारा बस्ती के करीब सात लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बस्ती में एक गुट के लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह से ही करीब दो दर्जन लोगों द्वारा उनके घरों में लगे एसी, बिजली का सामान, इनवर्टर, बैटरी व घर में रखे बेड खाट आदि सामान में जमकर तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ के साथ-साथ घर में रखे आभूषण भी लेकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से दोनों गुटों के बीच झगड़ा चला आ रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाते हुए दोनों गुटों के करीब दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी