बूथ समितियों का जल्द से जल्द करें गठन : ज्योति

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। बैठक में मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें मोर्चे की प्रदेश सचिव सुमन ने भी मुख्य तौर पर शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 11:17 PM (IST)
बूथ समितियों का जल्द से  जल्द करें गठन : ज्योति
बूथ समितियों का जल्द से जल्द करें गठन : ज्योति

जागरण संवाददाता, कैथल :

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। बैठक में मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें मोर्चे की प्रदेश सचिव सुमन ने भी मुख्य तौर पर शिरकत की।

इस मौके पर ज्योति सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करने में जुट जाएं। बूथ समितियों का गठन कर रिपोर्ट दें। यदि किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो सीनियर पदाधिकारियों से सलाह लें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जनहित के लिए काम कर रही है। पार्टी ने महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। अब सवर्ण समाज के गरीब तबके के लिए दस प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक काम किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार गांव व वार्डो में करने के लिए जन संपर्क अभियान चलाएं। मंडल अध्यक्षों को बूथ समितियों का गठन करने बारे जानकारी दी। इस अवसर पर रमनदीप कौर, सीमा शर्मा, नीलम शर्मा, कमलेश, पुष्पा प्रभावत, संजय भारद्वाज, रामलाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी