भाजपा कल जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर बोलेगी जयहिद बोस- भीमसेन अग्रवाल

कैथल (वि) भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल ने कहा कि आजाद हिद फौज के संस्था

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 05:38 PM (IST)
भाजपा कल जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर बोलेगी जयहिद बोस- भीमसेन अग्रवाल
भाजपा कल जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर बोलेगी जयहिद बोस- भीमसेन अग्रवाल

कैथल (वि): भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल ने कहा कि आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भाजपा जिले भर में 708 जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर जय हिद बोस बोलती नजर आएगी। अग्रवाल ने बताया कि इसके तहत राज्य मंत्री कमलेश ढांडा खेड़ी सिबलवाली, कैथल विधायक लीला राम गांव उझाना, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड में, कैलाश भगत प्रोफेसर कालोनी, भाजपा वरिष्ठ नेता तेजबीर सिंह बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल, भीमसेन अग्रवाल सेक्टर 19, सुरेश संधू कुतुबपुर, सुरेश क्योड़क गांव क्योड़क में, बलविद्र जांगड़ा गांव सीवन में, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी गांव खेड़ी, राजपाल तंवर गांव क्योड़क, अरुण सराफ वार्ड नंबर नौ में, जसवंत पठानिया गांव चौसाला में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि युवा देश की युवा पीढ़ी को यह जानने का पूरा अधिकार है कि वो जिस खुली हवा में आज जी रहा है, उस आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन्होंने देश को आजादी दिलाई और बलिदान हुए, उनसे आज भी देश का बच्चा-बच्चा वाकिफ नहीं है। उनके बलिदानों को स्मरण करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव अभियान का आगाज किया गया है।

chat bot
आपका साथी