देश व प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही भाजपा : नौच

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुरेश गर्ग नौच द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण का सातवां कार्यक्रम डीएवी कॉलोनी वार्ड नंबर पांच में आयोजित किया गया। भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 09:57 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 09:57 AM (IST)
देश व प्रदेश में समान रूप से विकास  कार्य करवा रही भाजपा : नौच
देश व प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही भाजपा : नौच

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुरेश गर्ग नौच द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण का सातवां कार्यक्रम डीएवी कॉलोनी वार्ड नंबर पांच में आयोजित किया गया। भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दर्जनों युवकों ने अन्य दलों को छोड़कर सुरेश गर्ग नौच के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंचने पर सुरेश गर्ग नौच का आयोजकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया गया। नौच ने कहा कि आज भाजपा का ग्राफ पूरे देश में दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोग भली भांति परिचित हो चुके हैं कि यदि कोई ईमानदारी से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चला सकता है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कर रहे हैं। विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इस मौके पर डॉ. ओमता राम, बलदेव लोट, तरसेम अटवाल, कुलदीप लोट, रामफल राविश, विनोद, रामकिशन, जिया लाल, रोशन, राजकुमार, मेघनाथ, सुनीता देवी, प्रवीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी